करोड़ों की लूट: 50 डकैतों ने व्यापारी के घर से करोड़ों लूटा, एनकाउंटर में दो पुलिस जवान घायल

मधुबनी: बदमाशों ने करोड़ों की डकैती को अंजाम दे दिया है। करीब 50 डकैतों ने साहरघाट में एक व्यवसायी के घर खूनी खेल के दौरान तांडव किया। मामला 12 बजे रात के बाद का है। सोने चांदी के जेबरात लूटने से पहले बदमाशों ने घर के लोगों से आलमारियों की चाभी मांगी। चाभी देने से इंकार करने पर अपराधियों ने चाकूबाजी शुरू कर दी। इस दौरान परिवार के पांच लोगों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

20-25 की संख्या में बदमाश घर में घुस कर लूटपाट कर रहे थे। उतनी ही संख्या में अपराधी कमरों के बाहर बरामदे से बम विस्फोट और फायरिंग कर रहे थे। जब पुलिस पैट्रोलिंग पार्टी पहुंची तो डकैतों ने बमबाजी कर दी, दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जिसमें किसी डकैत को गोली लगी या नहीं, ये साफ नहीं है लेकिन पुलिस के दो जवान बम से घायल हो गए। एक गंभीर है जिसे मधुबनी भेजा गया है। घायल जवानों में उमेश यादव और दिनेश प्रसाद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायलों में में गृहस्वामी राजकुमार गामी, उनकी पत्नी चन्द्रकला देवी, दो पुत्र पिंटू गामी, रणजीत गामी और दामाद गोपाल प्रसाद के नाम शामिल हैं। गृहस्वामी की बेटी पूनम कुमारी ने बताया कि मेनगेट का ताला तोड़ कर अपराधियों का समूह घर में घुसा। उसके बाद नई बहुएं समेत घर की सभी महिलाओं के करोड़ों रुपये के सोने चांदी के गहने लूट लिये। अपराधियों को भागने के बाद रात को एसपी सुशील कुमार व डीएसपी नेहा कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। फिलहाल जि के कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। और अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close