लव जिहाद : स्कूल संचालक ने नाबालिग युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बना करता था ये गंदा काम

गिरिडीह । जिले के हीरोडीह थाना इलाके में एक स्कूल संचालक सोनू एजाज पर हिंदू नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक सोनू एजाज को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. आरोप ये भी है की मुस्लिम युवक सोनू एजाज जिस किराए के मकान में रहता था उस कमरे में पहले भी कई लड़कियों को ला चुका था। जिसके बाद ग्रामीण उसपर नजर रख रहे थे।
क्या है आरोप
पुलिस ने अनुसार ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को नाबालिग युवती के साथ एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. इस कमरे को आरोपी ने किराए पर ले रखा था. बताया ये भी जा रहा है कि इस कमरे में सोनू एजाज पहले भी कई लड़कियों को ला चुका था. पुलिस ने इस कमरे से कई आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया है जिसमें बुर्का, कंडोम व कई दवाईयां भी मिली है.
क्या है मामला
स्कूल संचालक सोनू एजाज स्कूल चलाता था। पुलिस के अनुसार नाबालिग युवती से उसका संपर्क उसी वक्त हुआ था जब वो स्कूल चलाया करता था और उसी वक्त आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया और इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाब बनाता रहा.
आरोपी शिक्षक सोनू एजाज पचम्बा थाना इलाके का रहने वाला है और हीरोडीह में प्राइवेट स्कूल का संचालन करता था. बताया गया कि ग्रामीणों ने जब दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो उस समय पीड़िता ने अपनी पहचान मुस्लिम लड़की के रूप में की लेकिन थाने में हुई पूछताछ में नाबालिग की पहचान हिंदू युवती के रूप में हुई.











