निम्न वर्गीय लिपिक एवम पंचायत सचिव मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र लेने विभागीय वाहन से जायेंगे रांची

धनबाद । समाहरणालय में निम्न वर्गीय लिपिक एवं पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु नियुक्ति पत्र का वितरण 22 जून 2023 को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में किया जायेगा।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धनबाद जिला हेतु अनुसंशित व चयनित सभी अभ्यर्थियों को 19 जून 2023 को दिन के 10:00 बजे ब्रीफिंग हेतु न्यू टाउन हॉल में उपस्थित रहना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुसंशित व चयनित सभी अभ्यर्थी दिनांक 22.06.2023 को प्रातः 5:00 बजे गोल्फ ग्राउंड धनबाद से विभागीय वाहन से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

22.06.2023 को रांची के कार्यक्रम के अनुसंशित व चयनित सभी पुरुष अभ्यर्थी सफेद फूल शर्ट एवं काला/भूरा/ ऑफि/ नेवी ब्लू डीप रंग के पेन्ट तथा जूता एवं महिला अभ्यर्थी प्लेन साड़ी आदि या हल्के रंग का सलवार सूट तथा जूता चप्पल पहनेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपरोक्त निर्धारित पोशाक में सभी पुरुष व महिला अभ्यर्थी कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी के साथ दिनांक 22.06.2023 को प्रात: 5 बजे तक अनिवार्य रूप से गोल्फ ग्राउंड धनबाद में उपस्थित होगे। सभी अभ्यर्थी को पहचान हेतु आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना है।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिला के वेबसाईट www.dhanbad.nic.in में अवलोकन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close