चंद्र ग्रहण 2022: कब लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानिए समय और किन देशों में आएगा नजर

रांची: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई सोमवार के दिन लगा था। पंचांग के अनुसार यह ग्रहण बुध पूर्णिमा के दिन लगा था। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक काल मान्य नहीं था। वही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर में लगने वाला है, जो भारत में भी दिखाई देगा। हालांकि चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी। इसलिए शुतक काम मान्य नहीं होगा। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि यानी 8 नवंबर के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जानिए समय के साथ साथ कब नजर आएगा।

कब लग रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

भारत के समय के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा यानी 8 नवंबर को दोपहर 1:32 से शाम 7:27 तक साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रहेगा। पंचांग के अनुसार 8 नवंबर को देव दीपावली भी पड़ रही है। हालांकि इस साल 7 नवंबर को ही देव दीपावली मना ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक का समय

शास्त्रों के अनुसार सूतक काल चंद्र ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। जो ग्रहण के समाप्त होने के साथ खत्म होता है। ग्रहण के समय सूतक सबसे अधिक प्रभावी होता है। इसीलिए सूतक काल के समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कहां-कहां दिखाई देगा दूसरा चंद्र ग्रहण

साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसके अलावा ये चंद्र ग्रहण दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक, ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों होता है चंद्र ग्रहण?

खगोलशास्त्र के अनुसार, जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है, तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। ऐसे में चंद्रमा दिखाई नहीं देता है और इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण भी पूर्ण या फिर आंशिक होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close