बिना चार्जर दौड़ेगी Mahindra की नई SUV! चलते-चलते खुद भर जाएगी बैटरी, फीचर्स जान लोग बोले- अब EV की छुट्टी

नई दिल्ली। पेट्रोल के बढ़ते खर्च और इलेक्ट्रिक कारों की चार्जिंग टेंशन के बीच अब Mahindra एक ऐसी टेक्नोलॉजी लाने जा रही है, जो भारतीय ऑटो बाजार में बड़ा खेल बदल सकती है। कंपनी जल्द अपनी नई हाइब्रिड SUVs पेश करने की तैयारी में है, जिनकी सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये गाड़ियां चलते-चलते खुद अपनी बैटरी चार्ज करेंगी।

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपनी आने वाली Mahindra XUV 7XO और Mahindra XEV 9e के हाइब्रिड मॉडल पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि इन गाड़ियों में ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जिससे लोगों को पेट्रोल कार की सुविधा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी बचत दोनों एक साथ मिल सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि Mahindra XUV 7XO में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम देखने को मिल सकता है। इस टेक्नोलॉजी में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों साथ मिलकर काम करते हैं। खास बात यह है कि ट्रैफिक या कम स्पीड में गाड़ी इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चल सकती है, जिससे पेट्रोल की खपत काफी कम हो जाती है और माइलेज बेहतर मिलता है।

सबसे ज्यादा चर्चा इस फीचर की हो रही है कि यह SUV चलते वक्त खुद अपनी बैटरी चार्ज करती रहेगी। यानी ड्राइवर को अलग से चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही वजह है कि अब कई लोग हाइब्रिड गाड़ियों को इलेक्ट्रिक कारों से ज्यादा आसान और भरोसेमंद विकल्प मानने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं दूसरी तरफ Mahindra XEV 9e में कंपनी रेंज एक्सटेंडर टेक्नोलॉजी दे सकती है। यह सिस्टम सामान्य हाइब्रिड से थोड़ा अलग होगा। इसमें गाड़ी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक मोटर से चलेगी, लेकिन जब बैटरी कम होने लगेगी, तब पेट्रोल इंजन खुद बैटरी को चार्ज करना शुरू कर देगा। इससे लंबी दूरी के सफर में बार-बार चार्जिंग की परेशानी खत्म हो सकती है।

भारत में अभी भी कई लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने से इसलिए बचते हैं क्योंकि हर जगह चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध नहीं हैं। खासकर छोटे शहरों और हाईवे पर यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में Mahindra की यह नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी उन लोगों के लिए बड़ा विकल्प बन सकती है, जो कम खर्च में लंबी दूरी और नई टेक्नोलॉजी का फायदा चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close