मईया सम्मान योजना 2025 : इस महीने खाते में आएंगे 5000…जानें कैसे और कब?

Maiya Samman Yojana 2025: 5000 rupees will come in the account this month… know how and when?

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने मैया सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए इस महीने बड़ी राहत दी है। जिन महिलाओं को पिछली यानी 14वीं किश्त का भुगतान नहीं मिला था, उन्हें इस महीने दो किश्तों का भुगतान एक साथ मिल जाएगा। इसका मतलब है कि ₹5000 सीधे उनके बैंक खातों में जमा होंगे।

बाकी महिलाओं को योजना के तहत नियमित रूप से ₹2500 की राशि दी जा रही है। योजना की 15वीं किस्त की राशि सबसे पहले उन महिलाओं के खातों में भेजी गई है जिनके आवेदन और दस्तावेज़ों का सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका था। इसमें 12 जिलों को शामिल किया गया है: रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरतगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाकी जिलों की महिलाओं के खाते में पैसा 20 से 25 अक्टूबर के बीच भेजा जाएगा। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि त्योहार से पहले सभी महिलाओं को उनका हक मिल सके, ताकि वे अपने घर का खर्च आसानी से चला सकें।

योजना की लाभार्थी महिलाएं अपना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना होगा और पेमेंट स्टेटस सेक्शन में जाकर देखना होगा कि राशि उनके खाते में आ गई है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close