शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

रांची ।झारखंड के शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव कुमुद सहाय ने इस तबादला आदेश को जारी किया। जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
किन्हें कहां मिली पोस्टिंग
कोडरमा की जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अलका जायसवाल को स्थानांतरित करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची) के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया।
माध्यमिक शिक्षा में रहे उप निदेशक शिवेन्द्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर) के पद पर अगले आदेश पदस्थापित किया गया है।
कोडरमा के जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक कोडरमा के जिला शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है की इन अधिकारियों को अपने पूर्व के वेतनमान में ही पदस्थापित किया गया है। पदोन्नति और स्थानांतरण के बावजूद इनके वेतनमान में कोई बदलाव नहीं होगा।












