मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को किया जाएगा सम्मानित,जर्जर विद्यालय भवनों की प्राथमिकता के आधार पर होगी मरम्मत

Dhanbad: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने जिले की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार करने के लिए आज जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ बैठक की। साथ ही विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी, जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मती, लाइब्रेरी निर्माण, पुस्तक वितरण, नोट बुक वितरण, शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विद्यार्थियों के प्रोत्साहन सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपायुक्त को विभिन्न स्कूलों की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों के भवन की स्थिति की रिपोर्ट बनाने तथा जर्जर भवनों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मती करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में जिला में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने का दनिर्देश दिया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार, एडीपीओ श्री आशीष कुमार, डीएमएफटी टीम लीडर श्री शैलेश तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close