होली पर कल दवा दुकानें रहेगी बंद, इमरजेंसी के लिए अपनी फर्स्ट एड बॉक्स में जरूर इन दवाओं को जरूर कर लें शामिल, नहीं तो पड़ेगा भटकना

रांची। होली के दिन हर कोई मदमस्त रहता है। होली पर हुड़दंगियों की टोली निकलती है। ऐसे में अधिकांश दवा दुकानें भी बंद रहती है। होली के दिन अगर कोई इमरजेंसी हो जाये, तो दवाओं के लिए भटकना पड़ता है, ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही कुछ जरूरी दवाएं अपने पास रख लें। खासकर वैसी सामान्य दवाएं, जिसका इस्तेमाल जरूरत होने पर किया जा सके। होली के दिन लोग तले, पके पकवान खाते हैं, ऐसे में पेट की समस्या हो सकती है। लूज मोशन, पेट दर्द, गैस की समस्याएं सामान्य है। इसके अलावे तलने के दौरान कई बार महिलाएं जल भी जाती है, ऐसे में जले स्थान पर राहत देने के लिए क्रीम सहित कुछ अन्य जरूरी दवाएं जरूरी अपने पास स्टाक कर लेने चाहिये। आइये आपको बताते हैं कि क्या कुछ दवाएं इमरजेंसी के लिए अपने पास रखने चाहिये…
फर्स्ट एड बॉक्स में जरूरी दवाएं
• सबसे पहले आपके पास कोई दर्द निवारक क्रीम, दवा, जैल या स्प्रे होना जरूरी है। कई बार होली पर लोग गिर जाते हैं और चोट लग जाती है। पैरों में मोच आने पर बांधने के लिए गर्म पट्टी और बेंडेज भी आपकी किट में होनी चाहिए।
• कुछ लोगों को रंग से एलर्जी हो जाती है इसके लिए आपके फर्स्ट एड बॉक्स में कोई एंटी एलर्जिक दवा भी जरूर होनी चाहिए। इससे त्वचा पर दाने, खुजली और जलन से राहत मिल सकती है।
• आपके पास गुलाब जल और आंखों में डालने वाला कोई बेसिक आई ड्रॉप भी जरूर होना चाहिए। होली पर अक्सर लोगों की आंखों में गुलाल या रंग चला जाता है जिससे जलन होने लगती है और आंखों में पानी आने लगता है।
• बॉक्स में एंटीसेप्टिक क्रीम, लोशन या ऑइंटमेंट भी जरूर साथ रखें। इसके अलावा बेसिक बुखार की दवा, उल्टी की दवा और पेट दर्द की दवा भी रखें। गैस और बदहजमी दूर करने के लिए एसिडिटी की मेडिसिन और पुदीन हरा भी साथ रखें।
• कई महिलाएं तलने और छाकने के दौरान जल जाती है, उनके लिए बरनॉल या कोई बर्न क्रीम रख सकते हैं।
• बॉक्स में एंटीसेप्टिक क्रीम भी रखना जरूरी है अगर कहीं सूजन आ जाए तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिकल किट में एस्प्रिन या डिस्प्रिन भी रखें।
• अपने फर्स्ट एड बॉक्स के साथ-साथ बच्चों की दवाओं का बॉक्स भी एक बार जरूर चेक कर लें। कई बार बच्चों को होली खेलते वक्त गंभीर चोट लग जाती है। ऐसे में उनकी सारी दवाएं आपके पास होना जरूरी हैं। खासतौर से बच्चों की किट में बुखार और पेनकिलर जरूर होनी चाहिए।
• पेट की समस्याएं होली में आम होती है, ऐसे में पेट संबंधी दवाओं को जरूर अपने पास रखना चाहिये।










