पारा शिक्षक की मौत : स्कूल से लौटते समय सड़क दुर्घटना में शिक्षक की दर्दनाक मौत

चक्रधरपुर : सोनवा मुख्य मार्ग पर कब्रिस्तान के पास यात्री बस की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक पारा शिक्षक की मौत हो गयी है. मृत शिक्षक सुरेंद्र जामुदा (45) चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के सिरकापी गांव के रहनेवाले थे. स्व जामुदा प्राथमिक विद्यालय सिरकापी में पारा शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे.

जानकारी के अनुसार स्व जामुदा शुक्रवार को स्कूल छुट्टी होने के बाद वे विद्यालय का रिपोर्ट जमा करने के लिए बाइक से करीब तीन बजे बीआरसी चक्रधरपुर जा रहे थे. उसी दौरान रास्ते में चक्रधरपुर से सोनुवा की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक बस ने उसे टक्कर मार दिया. जिसमें शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक की हालत चिंताजनक देखकर उन्हें अस्पताल के डॉक्टर द्वारा सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल में रात करीब 8.45 बजे उनकी मौत हो गयी. मौत होने पर पारा शिक्षक के परिजन व रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गयी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close