मौसम विभाग : 15 फरवरी से झारखंड में बढ़ जाएगी गर्मी

झारखंड में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। शुक्रवार से उत्तर की सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर होने से लोगों को सुबह-शाम अच्छी ठंड महसूस हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम में लोगों को ठिठुरन महसूस हो सकती है। 10 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग की मानें तो, 10 और 11 फरवरी को दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 15 फरवरी से झारखंड में पूरी तरह से गर्मी का असर दिख सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close