तुमलोग हमारा बाप हो क्या,…भाग सा..$$$… पिस्टल लहराने वाले विधायक मिडिया के सवाल पर पत्रकार को दी गाली

भागलपुर : जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की दबंगई सामने आई है. उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने पत्रकारों के साथ गाली गलौज कर दी. पत्रकारों ने सिर्फ इतना पूछा था कि विधायक जी आप पिस्टल लहराते हुए अस्पताल क्यों गए थे? इसी सवाल पर विधायक उखड़ गए और गालियां देने लगे।

यहां देखे विडियो….????

आज पटना में जनता दल यूनाइटेड ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने गोपाल मंडल से पिस्टल लहराने मामले को लेकर सवाल कर दिया. पत्रकारों ने सवाल पूछा तो गोपाल मंडल ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी की. विधायक से पत्रकारों ने पूछा कि पिस्टल लेकर आप अस्पताल में घूम रहे थे?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सवाल के जवाब में विधायक कहने लगे- ‘हां, हम अभियो (अभी भी) रखे हैं, दिखाएं क्या क्या कहना चाहते हो… रखते हैं पिस्टल. इस पर सवाल हुआ कि अस्पताल जैसी जगह पर पिस्टल ले जाने की क्या जरूरत थी? विधायक क्या पिस्टल हाथ में लेकर लहराएंगे? इस पर विधायक गोपाल मंडल तमतमा गए और बोले- हां, हां… हम लहराएंगे…. तुम लोग हमारा बाप हो क्या.. भाग…$$$$’… जिस समय जेडीयू दफ्तर के गेट पर यह सब चल रहा था, उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दफ्तर के अंदर मौजूद थे।

दरअसल, दो दिन पहले गोपाल मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह भागलपुर के अस्पताल में हाथ में पिस्टल लहराते हुए दिखे थे. इस मामले को लेकर BJP नेता अजय आलोक ने नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ये नया बिहार है, जहां विधायक पत्रकारों को गालियां देता है।

हाथ में पिस्टल लेकर अस्पताल में पहुंचे थे विधायक

बता दें कि बीते दिनों गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मायागंज के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में पिस्टल लेकर पहुंचे थे. उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी थे। विधायक के हाथ में रिवॉल्वर देख लोग डरे सहमे नजर आए थे। इसके बाद वह वहां से अपने सुरक्षा गार्ड के साथ हाथ में पिस्टल लेकर वापस निकल गए।

Related Articles

close