दो- दो पत्नी और 5 से ज्यादा बच्चे वाले विधायक प्रत्याशी ने किया नामांकन में खुलासा, सांसद ने दो बहनों से कर रखा है विवाह

चुनावी न्यूज। देश में इस वक्त कई राज्य में चुनाव का माहौल है। कई राज्य में चुनाव हो रहे हैं तो कई राज्य में नामांकन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में नामांकन पत्र में प्रत्याशी द्वारा एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मेवाड़-वागड़ की 28 में से 6 सीटों पर 7 विधायक प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी दो-दो पत्नियां हैं. प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा-कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों की दो-दो पत्नियां हैं. प्रत्याशियों की ओर से जब नामांकन दाखिल किया गया, उस दौरान दिए गए शपथ पत्र में यह बात सामने आई है.

नामांकन के बाद शपथ पत्र से पता चला कि ऐसे भी प्रत्याशी हैं, जिनके 5 से अधिक संतानें हैं. इनमें झाड़ोल से कांग्रेस के हीरालाल दरांगी के 7 व भाजपा के बाबूलाल खराड़ी की 5 संतानें हैं. खेरवाड़ा से भाजपा के नानालाल अहारी की 6 संतानें हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उदयपुर की वल्लभनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी की 2 पत्नियां हैं तो खेरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी दयाराम परमार और झाड़ोल से कांग्रेस प्रत्याशी हीरालाल दरांगी की भी दो-दो पत्नियां हैं. प्रतापगढ़ में भी बीजेपी के हेमंत मीणा और कांग्रेस के रामलाल मीणा ने भी नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र में इसका जिक्र किया है.

बांसवाड़ा जिले की गढ़ी से भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद मीणा और घाटोल से कांग्रेस प्रत्याशी नानालाल निनामा की भी 2 पत्नियां हैं. बता दें कि आदिवासी इलाकों में जनजाति वर्ग में बहुविवाह की आज भी प्रथा है. किसी की 2 तो किसी 3 पत्नियां यहां होना आम बात है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा की भी दो पत्नियां हैं. करवा चौथ के दौरान उनकी दोनों पत्नियों ने एक साथ अर्जुनलाल का चेहरा देखकर व्रत तोड़ा था. पिछले साल उनकी ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जो काफी चर्चा में रही थी.

सांसद की पत्नियां मीनाक्षी और राजकुमारी दोनों बहनें हैं. दोनों खुशी- खुशी साथ रहती हैं. राजकुमारी सरकारी शिक्षक हैं, जबकि मीनाक्षी के नाम पर गैस एजेंसी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close