मोदी सरनेम केस : सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, ‘चाहे कुछ भी हो..!

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा आदेश देते हुए मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत के जज की ओर से अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है. अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है.

कोर्ट के इस फैसले पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा. भारत के विचार की रक्षा करना.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस दफ्तर में खुशी का माहौल है. राहुल गांधी के कांग्रेस दफ्तर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाए और पटाखे फोड़े.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम’ मामले में राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं. उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी नजर आईं. हालांकि, वह एक बैठक के लिए कांग्रेस दफ्तर पहुंचे हैं. इस बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी.

Related Articles

close