मोहर्रम जुलूस हादसा: CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक, उधर मंत्री बेबी देवी घायलों से मिलने पहुंची अस्पताल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

बोकारो: जिला में बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव मुहर्रम के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है. वहीं इस हादसे में 10 लोग झुलसे हैं, जिनका बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मंत्री बेबी देवी, बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह समेत प्रशासन के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर इस दुर्घटना पर दुख जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल पहुंचे बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसडीएम चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सभी घायलों से मिले और मृतकों के परिजनों से मिले. मंत्री के साथ साथ अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली. इस मौके पर मंत्री बेबी देवी ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और राज्य सरकार घायलों और मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है. मुआवजे का जो भी प्रावधान है, वह उन्हें दिया जाएगा. इस दिशा में बोकारो डीसी की ओर से कार्रवाई की जा रही है.

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर संज्ञान लेते हुए मुआवजे के भुगतान का निर्देश दिया है. विधायक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 1-1 लाख की राशि बतौर मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना को लेकर सरकार सजग है और आज ही सभी को चेक प्रदान कर दिया जाएगा. इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात हुई है।

Related Articles

close