स्कूल में बंदर का तांडव… कई स्कूली बच्चे हुए घायल…बंदर के रेस्क्यू के लिए वन विभाग से गुहार…

हजारीबाग। स्कूल में बंदरों ने शनिवार को जमकर तांड़व किया। स्कूल परिसर में बंदर ने कई बच्चों को घायल कर दिया। बंदर के हमले से कई बच्चे लहु लूहान हो गये। घटना प्रखंड के होरम मोड़ स्थित संचालित माइलस्टोन स्कूल परिसर की बतायी जा रही है। पिछले दो दिनों से बंदर का स्कूल में उत्पात बढ़ गया है। इस दौरान बंदरों ने पांच बच्चों को नोंचकर किया जख्मी कर दिया।

शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन जंगल की ओर से एक बंदर आकर उत्पात मचाया। बंदर ने स्कूल में घुसकर पांच बच्चों को दांतों से काटा और नोच कर घायल कर दिया है। कई बच्चों लहू लुहान हो गए। स्कूल के शिक्षक ने बताया कि बंदर पिछले 15 दिनों से स्कूल के समीप ही उछल कूद कर रहा है। दो सितंबर को तीन बच्चों एवं तीन सितंबर को दो बच्चों को दांतों से काट लिया और नाखूनों से नोच कर घायल भी कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल बच्चों में बलराज गुलशन (8), पिंटू कुमार (7), आयुष कुमार (6) , शिकांशू कुमार( 8) एवं राधिका कुमारी (5) शामिल हैं। इस संबंध में बंदर की रेस्क्यू के लिए वन विभाग के कर्मियों से बात की परंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बंदर का स्कूल के आसपास रहने से बच्चे डरे एवं सहमे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close