झारखंड में मॉनसून की तबाही: रांची में छत गिरने से दंपति की मौत, भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon devastation in Jharkhand: Couple dies due to roof collapse in Ranchi, heavy rain alert

रांची : झारखंड में मानसून की बारिश अब जानलेवा बन गई है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रांची के मोरहाबादी इलाके में एक मकान की छत गिरने से एक दंपती की मौत हो गई। वहीं वज्रपात की घटनाओं में भी दो लोगों की जान चली गई।

चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा

मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। सरायकेला-खरसावां जिला स्थित चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों के लोगों को घर खाली करने की नौबत आ गई है। डैम से प्रभावित होने वाले गांवों में अफरातफरी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हजारीबाग, साहिबगंज और खूंटी में खराब हालात

इन जिलों में सड़कों का बुरा हाल है, कई स्थानों पर सड़कें टूटकर बिखर गई हैं। पिछले 24 घंटे में लगातार हुई बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं और आज यानी बुधवार को भी दोपहर 12 बजे के बाद भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मुख्य शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

शहर अधिकतम/न्यूनतम तापमान (°C) AQI
रांची 29 / 23 85
जमशेदपुर 32 / 24 75
धनबाद 31 / 25 98
बोकारो 31 / 25 87

(नोट: यह आंकड़े मंगलवार के हैं)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर

लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। राज्य के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में भारी गिरावट दर्ज

झारखंड में तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किया गया है। लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

झारखंड के दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश जारी है। अब तक जिन जिलों में सर्वाधिक बारिश हुई, वे हैं…

    • रांची : 461 मिमी
  • लातेहार : 402 मिमी
  • सिमडेगा : 328 मिमी
  • पूर्वी सिंहभूम : 320 मिमी
  • सरायकेला-खरसावां : 388 मिमी
  • पश्चिमी सिंहभूम : 290 मिमी

अन्य जिलों में 150 से 250 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

close