झारखंड: होली पर 100 करोड़ से ज्यादा की शराब गटक जायेंगे झारखंडी, पिछली बार होली पर बिकी थी 92 करोड़ की दारु

Jharkhand: Jharkhandis will consume liquor worth more than 100 crores on Holi, last time liquor worth 92 crores was sold on Holi

Holi me Shrab: होली पर एक तरफ रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकान तैयार हो रही है, दूसरी तरफ झारखंड में शराब की दुकानें भी होली को लेकर पूरी तरह से तैयार है। होली पर इस बार रिकार्ड शराब बिक्री का अनुमान है। माना जा रहा है कि इस बार होली पर शराब बिक्री के सारे रिकार्ड टूट जायेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंकड़ा 100 करोड़ से पार जाने का है। दरअसल वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है, ऐसे में आबकारी विभाग अपने रहे-सहे टारगेट को इस होली में पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब से लगभग 2700 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होली पर पिछले साल 92 करोड़ की शराब बिकी थी

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब की हर ब्रांड दुकानों में उपलब्ध रहे, इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। लिहाजा, विभाग को अनुमान है कि इस वर्ष यह 100 करोड़ के पार पहुंच जायेगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पिछली बार यानि 2024 में होली के मौके पर तीन दिनों में लगभग 92 करोड़ की शराब की बिकी थी।

 

वहं 2023 में लगभग 70 करोड़ की शराब की बिक्री राज्य में हुई थी। आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा शराब की बिक्री रांची में हुई थी। रांची में लगभग 13 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। इसके बाद धनबाद और हजारीबाग में सबसे अधिक बिक्री हुई है।

 

इस वर्ष भी इन जिलों में सबसे अधिक शराब बिक्री का अनुमान है। झारखंड में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लेकर भी सभी जिलों को लगातार दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। बाहरी शराब झारखंड ना आ सके, इसे लेकर लगातार कार्रवाई हो रही है।

 

बुधवार की रात को जपला आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल बोगी में जांच के दौरान एक लावारिस बोरा देखा। आरपीएफ के जवानों ने उक्त बोरे को जपला स्टेशन पर उतारकर खोला, तो उसमें 3 पेटी ब्लू लाइन देशी मसाला शराब के पैक डिब्बे मिले। इसमें 133 अदद शराब के पैकेट मिले. इस पर सेल फॉर यूपी (उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए) अंकित था। एक पैकेट का मूल्य 70 रुपए अंकित है. 133 अदद शराब का अनुमानित मूल्य 9400 रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close