“सास रील देखकर डेटा खत्म कर देती है….साहब न्याय दे दो” सास के खिलाफ बहू ने थाने में दर्ज कराया मामला, कहा, डेटा खत्म होते ही चुपके से सो जाती है

सहारनपुर। “साहब! मेरी सास मेरा डेटा खत्म कर देती हैं। वो दिनभर रील और सास-बहू का सीरियल देखती है। जब मेरी मोबाइल का डेटा खत्म हो जाता है, तो वह धीरे से जाकर कमरे में सो जाती है”..मोबाइल के इंटरनेट डाटा को लेकर एक बहू ने अपनी सास के खिलाफ ही थाने में रिपोर्ट लिखा दी। मामला सहारनपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 55 साल की सास से परेशान होकर 22 साल की बहू थाने पहुंची।

मामाल सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। बहू ने थानेदार से कहा- साहब, मेरी सास मेरा डेटा खत्म कर देती हैं। वो दिनभर रील और सास-बहू का सीरियल देखती है। जब मेरी मोबाइल का डेटा खत्म हो जाता है, तो वह धीरे से जाकर कमरे में सो जाती है। यही नहीं, जब उनसे डेटा के बारे में पूछती हूं, तो वो झगड़ा करने लगती है। मैं उनकी हरकतों से परेशान हो चुकी हैं। इसलिए थाने आई हूं। मुझे न्याय चाहिए। इसके बाद दरोगा ने सास को थाने बुलाया। फिर दोनों का समझौता करवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, इस कालोनी की रहने वाली बहू का कहना हैं कि सुबह के समय उसका पति अपने काम पर चला जाता हैं। वह दिनभर अपने घर के काम में लगी रहती हैं और बच्चो को संभालती हैं। बहू का कहना हैं कि उसकी सास मोबाइल में दिनभर रील और फेसबुक देखती रहती हैं। शाम को जब बहू को समय मिलता हैं तो मोबाइल का डाटा खत्म होता हैं। बहू ने बताया कि कई दिनों तक मैंने उनसे कुछ भी नहीं कहा। लेकिन हर दिन वो डेटा खत्म कर देती है। जब मैंने उसने डेटा को लेकर पूछा तो झगड़ने लगी। उन्होंने गाली-गलौज भी की।

इसी बात को लेकर बहू ने अपने पति के सामने ऑफर रख दिया कि अब वह सास के साथ नहीं रहेगी। पति ने अपनी मां से अलग होने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद बहू थाने पहुंच गई और अपनी सास व पति के खिलाफ मोबाइल डाटा का जिक्र करते हुए थाने में तहरीर दे दी। बहू ने बताया कि कभी कहती है कि बहन से बात करनी है, तो कभी कहती है कि मायके बात करने की बात करनी है। मैं मना कर भी नहीं पाती हूं। मोबाइल लेने के बाद सास सीरियल और रील देखती है। जब डेटा पूरी तरह से खत्म हो जाता है। तो अपने रूम में जाकर सो जाती है। काम से खाली होने के बाद जब मैं अपना मोबाइल लेती हूं, तो डेटा खत्म रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close