Ed ऑफिस के बाहर बढ़ी हलचल, एरिया पुलिस छावनी में तब्दील , सीएम हेमंत सोरेन की ईडी ऑफिस में आज हैं पेशी

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पूछताछ होनी है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। हालांकि, सीएम की उपस्थिति को लेकर बुधवार देर रात तक संशय बना रहा। मुख्यमंत्री आज ईडी दफ्तर जाएंगे या फिर पत्र भेज कर समय मांगेंगे। वह सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इन बातों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वह गुरुवार को क्या करेंगे इस सवाल पर सीएम ने कहा कि आपके साथ रहेंगे।

जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने समन जारी कर आज गुरूवार (24 अगस्त) को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसको लेकर ईडी और रांची पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. ईडी दफ्तर के आसपास सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है. वहीं एयरपोर्ट रोड भी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. हालांकि सीएम ईडी ऑफिस आयेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close