करंट लगने से झुलसे लाइनमैन को सांसद विद्युत वरण महतो ने टीएमएच पहुंच बेहतर इलाज का दिया भरोसा, कहा – पैसे की कमी नहीं आएगी आड़े

जमशेदपुर । पिछले बुधवार को बहरागोड़ा प्रखण्ड के बनकाटा पंचायत स्थित निश्चिंतपुर ग्राम निवासी लाइनमैन सुब्रत मान्ना को विद्युत स्पर्श से झुलस गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने ईलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया था। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सुब्रत की गंभीर स्थिति को देखते हुए किसी अच्छे अस्पताल में एडमिट कराने के लिए उसके परिजनों को सलाह दी थी।
तत्पश्चात परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से टाटा टी एम एच में सुब्रत को भर्ती कराया गया। सूचना पाकर आज देर शाम जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो उसका कुशलक्षेम जानने टी एम एच पहुंचे । जहाँ उसके परिजन मौजूद थे। सांसद श्री महतो ने पहले उनसे मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईलाज में हर संभव मदद के लिए भरोसा दिलाई।

उसके ईलाज में लगे डॉक्टर से भी मुलाकात कर उसके बेहतर ईलाज के लिए बात कही ।उन्होंने डॉक्टर से कहा सुब्रत की ईलाज में पैसे की कमी को बाधक बनने नहीं दिया जाएगा। सुब्रत के ईलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मौके पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो भी मौजूद थे।











