सांसद विद्युत वरण महतो ने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस से कार्यकर्ता के साथ किया सीधा संवाद…

जमशेदपुर बहरागोड़ा वन विश्रामागार में सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रखंड के 26 पंचायत कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजित बैठक में आगामी 20 नवंबर को बहरागोड़ा में सांसद कार्यालय खोलने के संबध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बहरागोड़ा में कार्यालय खुल जाने से आम जनता से संवाद कायम करने में सुविधा होगी तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निदान होगी। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, चित्त रंजन देहुरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ती, चुनू माहाली, परमेश्वर हेंब्रम, बबलू साव, गौरव पुष्टि, नंदलाल सिंह, चीकू गोस्वामी, शिशिर महतो, परेश सिंह,चिनमय नायक, रोहित कुईला, मोहनलाल हेंब्रम, रघुनाथ दास, विश्वनाथ मुर्मू, माणिक मंडल, मुक्सुद अंसारी, कृष्णा पाल, ज्योत्सनामयी बेरा, संध्या रानी मंगल, शुक्ला घोष, चंदन सीट, डोली मुर्मू, मोनालिसा माई ती, सुलेखा बेरा, मल्लिका हेंब्रम सहित विभिन्न पंचायतों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close