झारखंड में अवैध पानी कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई…लगेगा 50 हजार का जुर्मान

Municipal corporation takes action against those taking illegal water connections in Jharkhand... a fine of Rs 50,000 will be imposed

झारखंड में अब अवैध पानी कनेक्शन लेने वालों की खैर नही, अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगा. दरअसल, धनबाद शहर में अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ नगर निगम पिछले एक हफ्ते से अभियान चला रहा है.

पिछले तीन दिनों में दो बड़े संस्थानों में नगर निगम की जांच से अवैध कनेक्शन वालों में हड़कंप है. मधुलिका स्वीट्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना अवैध कनेक्शन के लिए निगम ने लगाया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं असर्फी द्वारा कागज नहीं दिखाने पर नोटिस दिया गया है. इस दौरान धनबाद प्रशासन शहर के बाकी लोगों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. जिन लोगों को घरों या दुकानों में पानी का अवैध कनेक्शन लगा होगा उन पर नगर निगम कार्रवाई करेग

अब निगम ऐसे नामों की लिस्ट तैयार कर रहा है. जो अवैध पानी कनेक्शन रखे हुए हैं. नगर निगम की जांच टीम होली के बाद अभियान में तेजी लाएगी. बता दें कि शहर में 20 हजार से अधिक अवैध पानी कनेक्शन है. नगर निगम इनके खिलाफ अब जांच में तेजी लाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 20-25 तक में अवैध रूप से पानी लेने वालों की संख्या अधिक है. निगम ने अभियान की शुरूआत भी इन्ही इलाकों से की है. अब इन लोगों से निगम जुर्माना भी वसूलेगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close