Murder Case: सास के ब्वायफ्रेंड की दामाद ने कर दी हत्या, सास के अफेयर को लेकर दोस्त देते थे ताना, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

बिहार के नालंदा के हरनौत में सोनू कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। गिरफ्तार दामाद ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक भी बरामद की।

Crime News। सास के अफेयर से नाराज दामाद ने खौफनाक कदम उठाया। दामाद ने सास के ब्वायफ्रेंड की हत्या कर दी। मामला  बिहार के नालंदा जिले के हरनौत की है, जहां हुए चर्चित हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, 37 वर्षीय सोनू कुमार की हत्या किसी लूट या पुरानी दुश्मनी में नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों को लेकर हुई थी। मामले में गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सास के प्रेम संबंध से था नाराज

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। शादी के बाद जब भी वह अपने ससुराल जाता था, वहां सोनू कुमार अक्सर मौजूद रहता था। परिवार वालों ने उसे पड़ोसी और मददगार बताकर परिचय कराया था। मुकेश का दावा है कि बाद में उसे पता चला कि सोनू कुमार और उसकी सास के बीच लंबे समय से कथित प्रेम संबंध थे। इसी बात को लेकर उसके दोस्त उसे ताने मारते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विरोध करने पर हुआ था विवाद

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक दिन ससुराल में इस रिश्ते का विरोध किया और परिवार से इसे खत्म करने की बात कही। उसी दौरान सोनू कुमार से उसकी कहासुनी और मारपीट हो गई थी। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

चाकू से हमला कर की हत्या

पुलिस जांच के अनुसार, गुरुवार रात आरोपी ने सोनू कुमार पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और गर्दन पर गहरे घाव मिलने की पुष्टि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में मुकेश कुमार ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, लोहे की रॉड, बांस और घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। आरोपी द्वारा पूछताछ में लगाए गए आरोप भी जांच का हिस्सा हैं। फिलहाल पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
______________
SEO Title
Nalanda Murder Case: सास के कथित प्रेम संबंध से नाराज दामाद ने की हत्या, पुलिस के सामने कबूला जुर्म
URL

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Focus Keyword
Nalanda Murder Case
Meta Description

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close