एयर होस्टेस का मर्डर: फ्लैट में गला काटकर उतारा मौत के घाट, बहन गयी थी ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने, इधर कातिल ने ….

मुंबई। एयर होस्टेस की गला काटकर हत्या कर दी गयी। एयर होस्टेस का नाम रूपल ओगरे है, जो एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थी। खून से सनी लाश पुलिस ने फ्लैट से बरामद की है। इस मामले में छानबीन को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस कत्ल का मकसद तलाश कर रही है। यह मामला मुंबई के पवई इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक पवई बिल्डिंग में रहने वाली एयर होस्टेस रूपल ओगरे की लाश उनके फ्लैट से बरामद की। उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी. उनकी लाश पूरी तरह से खून में सनी हुई थी। पुलिस इत्तिला मिलने पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची और पूरे घर में छानबीन की. सबूत जुटाए। इसके बाद लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया।
पवई पुलिस ने विक्रम अटवाल (40) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एयरहोस्टस का शव संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी एयरहोस्टेस पर बुरी नजर रखता था। पवई पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी हाउसकीपिंग का काम करता है। एयरोहोस्टेस अपनी बहन के साथ रहती थी। उसकी बहन अपने ब्वायफ्रेंड के साथ कहीं बाहर गई थी। रविवार को वह घर में अकेली थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मृतका एक विमानन कंपनी में एयरहोस्टेस थी। हाल ही में उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी। माता-पिता ने रविवार को कई बार कॉल किया। कोई जवाब नहीं मिला तब माता-पिता ने बेटी के घर उसकी सहेली को जाने के लिए कहा। वह पहुंची तो फ्लैट अंदर से बंद था। सहेली ने घंटी बजाई, मगर दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डुप्लीकेट चाबी से ताला खोल पुलिस घर में दाखिल हुई तो एयरहोस्टेस फर्श पर पड़ी थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मृतका के फोन की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 302 के तहत कत्ल का मामला दर्ज किया और केस की छानबीन शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सर्विलांस की मदद से इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में एक शख्स के बारे में पता चला।












