नई सरकार किसकी !…..मोदी कैबिनेट को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी विदाई रात्रिभोज (farewell Dinner)

nai sarkar kisake !.....modi cabinet ko rashtrapati draupadi murmoo dengee vidaee raatribhoj (farewell dinner)

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। 2024 के आम चुनावों के लिए लोकसभा के नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद निवर्तमान मंत्रिमंडल का विदाई रात्रिभोज राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है और उससे पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा।

मोदी केबिनेट को भेजा न्योता

पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदाई देंगी, 5 जून को राष्ट्रपति भवन मे आने का न्यौता भेजा है।देश में दशकों से यह प्रथा रही है कि राष्ट्रपति की ओर से निर्वतमान होने वाली केंद्रीय कैबिनेट को राष्ट्रपति फेयरवेल डिनर के लिए आमंत्रित करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंडिया गठबंधन ने सरकार बनाने का किया दावा

इधर इंडिया गठबंधन ने भी सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। विभिन्न चैनल पर प्रकाशित एक्जिट पोल पर राहुल गांधी ने कहा की ये एक्जिट पोल मोदी की गोदी मीडिया का है।सरकार इंडिया गठबंधन की बनने जा भी दावा किया और 295 सीट का भरोसा दिलाया। दावा ये भी किया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट में विदाई देने की तैयारी शुरू हो गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट के लिए विदाई भोज की व्यवस्था की है। 5 जून को ये विदाई भोज दिया जाएगा।

मोदी पार्ट 2 की अवधि 16 जून को होगी समाप्त

मालूम हो की 2024 के आम चुनावों के लिए लोकसभा के नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद निवर्तमान मंत्रिमंडल का विदाई रात्रिभोज राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है और उससे पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकसभा चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी तथा सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से मतगणना शुरू होगी तथा बाद में ईवीएम से मतगणना की जाएगी। वहीं एग्जिट पोल की माने तो बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बना सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close