थाईलैंड में योग के दौरान प्रकृति का कहर, विशाल लहर ने रूसी अभिनेत्री की जान ली

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में एक युवती समुद्र के किनारे योग करती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद कुछ ही पलों में एक लहर उसको अपने साथ बहा ले जाती है। जिस लड़की की बात हो रही है, वह एक प्रसिद्ध रूसी अभिनेत्री, कामिला बेल्यात्स्काया है, जो 24 साल की थी। उसने मन की शांति और योग के लिए समुद्र तट को चुना था, इस बात से अनजान कि यह उसकी अंतिम यात्रा और अभ्यास बन जाएगा। वीडियो इतना भयानक है कि यह दर्शकों में पानी का डर पैदा कर सकता है। उपयोगकर्ताओं ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा की हैं, जिसमें उसके अंतिम क्षण कैद हैं।

बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं थाईलैंड

बता दें कि, अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने थाईलैंड गई थीं। थाईलैंड के मेट्रो मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने अभिनेत्री को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद, उसका शव समुद्र में कई किलोमीटर दूर मिला। वह उस स्थान से बहुत प्यार करती थी, जहाँ यह घटना हुई थी, उसने सोशल मीडिया पर कई बार इसकी प्रशंसा की थी और इसे पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बताया था। अभिनेत्री ने कहा था, “मुझे कोह समुई बहुत पसंद है, लेकिन यह जगह, अपने चट्टानी समुद्र तट के साथ, मेरे जीवन में अब तक देखी गई सबसे खूबसूरत चीज़ है। मुझे यहाँ आने की अनुमति देने के लिए ब्रह्मांड का धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूँ, सच में बहुत खुश हूँ।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है सीसीटीवी फुटेज

उनके निधन की खबर ने उनके परिवार और प्रशंसकों को बहुत प्रभावित किया है, जो उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर 24 वर्षीय कामिला को सफेद शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए, समुद्र के किनारे लहरों का आनंद लेने के लिए अपनी लाल कार में व्यूपॉइंट पर आते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद, वह चट्टानों की ओर अकेले चलती हुई दिखाई देती है। उसने अपनी कार से एक योगा मैट निकाला और चट्टानों की दिशा में आगे बढ़ी। थोड़ी देर बाद, उसका योगा मैट पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close