कल रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, रोड रेज केस में 10 महीने से पटियाला जेल में हैं बंद, पत्नी कैंसर से पीड़ित, लिखा था- और इंतजार नहीं कर सकती

पंजाब : कांग्रेस के पूर्व चीफ नवजोत सिंह सिद्धू 1 अप्रैल को रिहा होंगे। सिद्धू के ट्विटर पेज पर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई । ट्वीट में लिखा है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। सजा के दौरान कोई छुट्टी न लेने का नवजोत सिंह सिद्धू को यह बेनिफिट मिल रहा है।
पत्नी नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित, लिखा था- इंतजार नहीं कर सकती
वहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें स्टेज-2 कैंसर है। बीते दिनों नवजोत कौर ने अपने पति सिद्धू के लिए मैसेज में लिखा था कि वह उनके रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकती। उनकी तकलीफ बढ़ रही है। जिसके बाद कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें जल्द रिहा करने की भी मांग उठाई थी।
ये खबर भी पढ़ें…











