RBI के फरमान से नक्सलियों में हड़कंप , 2000 के नोट बदलवाने के चक्कर में दो नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। RBI के फरमान से नक्सलियों में भी हड़कंप है। नक्सलियों को चिंता सता रही है कि कहीं उनके पास जमा 2000 के नोटों का जखीरा कागज का टुकड़ा भर तो नहीं रह जायेगा। लिहाजा अब वो अलग-अलग तरीसे से अपने पास जमा 2000 के नोटों को बदलवाने में जुट गये हैं। मामले का खुलासा छत्तीसगढ़ में हुआ है, जहां घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दो नक्सलियों को 2000 के नोट बदलवाने के चक्कर में पुलिस ने दबोच लिया।

दोनों नक्सली अपने नक्सल कमांडर के दिये 2000-2000 के नोटों को बदलवाने के लिए बैंक जा रहे थे। इन्हें 8 लाख रूपये 2000-2000 रुपये के दिये गये थे, जिसमें से 2 लाख के नोट ये बदल चुके थे, बाकि के 6 लाख बदलवाने जाने के दौरान ये पुलिस के चंगुल में फंस गये। बीजापुर पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है कि डीएसपी नक्सल अभियान सुदीप सरकार जब चेकिंग कर रहे थे, तो उन्हें बाइक में बीजापुर की ओर से आ रहे 2 व्यक्ति दिखे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पार्टी को देखकर बाइक सवार युवक अपनी बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जब खदेड़कर दोनों को पकड़ा, तो एक ने अपना नाम गजेन्द्र माड़वी और दूसरे ने अपना नाम लक्ष्मण कुंजाम बताया । गजेन्द्र माड़वी वाहन के पीछे बैठकर काले रंग का बैग लटकाया हुआ था। खोलकर चेक करने पर बैग में 2000-2000 के 3 बंडल में कुल 6 लाख मिले। वहीं 11 विभिन्न बैंको के पासबुक और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पाम्पलेट एवं पर्चा मिला ।

रकम के बारे में पुलिस ने पूछा तो दोनों कोई जानकारी नहीं दे सके। ना ही कोई दस्तावेज दे पाये। कड़ाई से पूछताछ में गजेन्द्र माड़वी ने बताया कि ये रकम प्लाटून नम्बर 10 के कमाण्डर मल्लेश का है। 2000 के नोट बंद होने से 8 लाख रुपये रकम देकर नक्सली कमांडर ने उसे पैसे को अपने पहचान वालों के अलग-अलग खाते में जमा करने को कहा था। दोनों नक्सली उसे ही जमान करने के लिए बीजापुर आये थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सलियों ने बताया कि नक्सली कमांडर ने उसे लक्ष्मण कुंजाम के खाते मे पीएनबी बैंक में 50000/- यूनियन बैंक में 48000/- एवं मेरे खाते एसबीआई में 38000/- एवं सेंट्रल बैंक में 50000/- कुल 1.86 लाख रूपये जमा करना बताया । बाकी रकम अलग- अलग दिवस को जमा करने आने व शेष रकम लेकर रेखापल्ली की ओर जा रहे थे । घटना स्थल से भूरे रंग का होण्डा साईन CG-18 M/1764, शासन विरोधी पाम्पलेट एवं पर्चा, 2000-2000 के 03 बंडल 6.00 लाख रूपये नगद राशि, विभिन्न बैंको के 11 पासबुक बरामद किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close