उद्घाटन के 24 घंटे में खुली न्यूनेटल एंबुलेंस की पोल, ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत

धनबाद : कोयलांचल धनबाद में 108 न्यूनेटल एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत हो गयी. इस बाबत सिविल सर्जन ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बता दें कि एक दिन पहले ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरे तामझाम के साथ न्यूनेटल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की थी. लेकिन महज एक दिन में इस व्यवस्था की पोल खुल गयी.

धनबाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को तामझाम के साथ न्यूनेटल 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. जिसका उद्देश्य नवजात, छोटे बच्चों को बेहतर एंबुलेंस सेवा प्रदान की है. लेकिन महज 24 घंटे में इस सेवा की पोल खुल गई. जिला के छाताटांड़ (कतरास) की रहने वाली सुमित्रा देवी को प्रसव के लिए परिजन गुरुवार को धनबाद सदर अस्पताल लेकर गए थे. जहां प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया. इसके कुछ घंटे बाद से ही नवजात को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी. परिजनों ने डॉक्टर को इसके बारे में बताया तो डॉक्टर ने जांच के बाद शिशु को बेहतर इलाज के लिए शक्रवार को निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल धनबाद रेफर किया. जांच के बाद शनिवार को एसएनएमसीएच के डॉक्टर ने भी नवजात को रिम्स अस्पताल रांची ले जाने की सलाह देकर रेफर कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि महुदा के पास बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने एंबुलेंस में मौजूद कर्मी से कहा कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है, कोई उपाय कीजिए। इस पर चालक व कर्मी उन पर बिफर गया और कहा कि ज्यादा जानते हो। उसके बाद बच्चे संग स्वजन को वाहन से वहीं उतर जाने के लिए कहा।

बसंत ने बताया कि जब मैंने 108 पर डायल कर उनकी शिकायत की तो चालक ने गाड़ी घुमाकर केंदुआडीह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लाकर छोड़ दिया और भाग गया। अस्पताल में महिला चिकित्सक ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close