झारखंड : JPSC का नया फरमान! व्याख्याता नियुक्ति के नियमों और तारीखों में फेरबदल, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

JPSC issues new order! Changes to the rules and dates for lecturer appointments; learn when you can apply.

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में संशोधन करते हुए शुद्धि पत्र जारी किया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव और एक विषय नाम में टंकण त्रुटि का सुधार शामिल है।

शुद्धि पत्र के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक शाम 5 बजे तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान 17 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। वहीं, आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अतिरिक्त, विषय नाम में सुधार किया गया है। पहले “Computer Science Engineering” अंकित था, जिसे अब “Computer Science & Engineering” के रूप में पढ़ा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय संशोधित तिथियों और निर्देशों का पालन करें।

JPSC ने स्पष्ट किया है कि केवल संशोधित निर्देशों और तिथियों के अनुसार किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर अपना आवेदन जमा करें, ताकि उनकी पात्रता सुरक्षित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close