शिक्षक भर्ती से जुड़ी खबर: शिक्षक नियुक्ति के परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, अब इस आधार पर ली जायेगी परीक्षा, जानिये डिटेल

पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती की परीक्षा पैटर्न में BPSC ने बदलाव किया है। पहले दो अलग-अलग विभागों के अंतर्गत होने वाले शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा और सिलेबस में बदलाव किया गया है। पहले ये बताया गया था कि भाषा की परीक्षा 30 अंक, सामान्य ज्ञान 40 अंक और विषय की परीक्षा 80 अकों की होगी।लेकिन अब पैटर्न में बदलाव करते हुए बताया गया है कि 30 अंक की भाषा परीक्षा और 120 अंकों का जनरल नॉलेज होगा।

शिक्षा विभाग के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा का भी यही पैटर्न होगा। इसमें कुल 150 अंकों की परीक्षा होगी। इसके तहत भाषा अहर्ता की 30 अंकों की और 120 अंकों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि BPSC ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए नयी रिक्तियां जारी की है। कक्षा 1-5 के लिए के लिए 9431 पदों पर बीपीएससी ने रिक्तियां जारी की है। इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने राज्य सरकार अथवा सीटेट की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की है। कक्षा 1-5 के लिए सीटेट पेपर-1 और बीटेट पेपर -1 उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गयी है।

भाषा का चयन हिंदी, ऊर्दू या बांग्ला में से एक करना होगा, वहीं SCERT NCERT से विषय आधारित पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जायेंगे। सामान्य ज्ञान में प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल व पर्यावरण से संबंधित सवाल पूछे जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close