निशिकांत दुबे के ट्वीट कर कसा तंज: कहा- “24 अगस्त को राजा साहब को ईडी ने फिर से चाय पर बुलाया है”

रांची: ईडी को लेकर एक बार फिर से निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि 24 अगस्त को राजा साहब को को ईडी ने फिर से चाय पर बुलाया है। माना जा रहा है कि ये ट्वीट कर उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को तंज़ कसा है।

ईडी ने सीएम हेमन्त सोरेन को 18 अगस्त की शाम दूसरा समन भेजा है। ईडी ने हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले जमीन घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेज कर 14 अगस्त को पेश होने के लिए तलब किया था. हालांकि तब सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. उन्होंने एक लिफाफे में कुछ डॉक्यूमेंट ईडी दफ्तर भेज दिया था. शुरुआत में ये कहा गया है कि लिफाफे में उन्होंने ईडी से समय की मांग की है. लेकिन बाद ये साफ हुआ कि उस लिफाफे में सीएम ने कानूनी कार्रवाई की बात कही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close