नीतीश अब नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री! बिहार BJP अध्यक्ष ने ये क्या बोल दिया?

Nitish will not become the Chief Minister now! What did the Bihar BJP President say?

बिहार में इसी साल के अंत में यानी 2025 में ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले सभी एनडीए में सीएम फेस को लेकर संशय की स्थिति बनती हुई नजर आ रही है. और इसी बीच बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बयान भी वायरल हो रहा है.

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने 2025 के विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा. लेकिन सीएम का चेहरा बीजेपी का संसदीय बोर्ड और NDA के घटक दल मिलकर तय करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिलीप जायसवाल ने क्या कहा

दिलीप जायसवाल ने सीएम का चेहरा घोषित करने के सवाल पर कहा, करने वाला सब ऊपर वाला है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे मगर CM का चेहरा कौन होगा यह बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड और NDA के सभी घटक दल मिलकर तय करेंगे. आप हमसे कह रहे हैं कि आज ही चेहरा बता दीजिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर भी बात की है. उन्होंने कहा, लोगों को निशांत कुमार से इतना खतरा क्यों महसूस हो रहा है. निशांत नेता बन गया है. और विपक्ष के कारण ही आगे बढ़ता चला जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close