झारखंड : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जाति दस्तावेजों में गड़बड़ी, दो छात्रों के नामांकन संदिग्ध

Discrepancies in caste documents at MGM Medical College, enrollment of two students doubtful

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दस्तावेज विवाद

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2025 बैच के नामांकन के दौरान दो छात्रों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने इन मामलों में जाति संबंधी गंभीर विसंगतियों को नोट किया है। प्राचार्य डॉ. दिवाकर हांसदा ने मामले की जानकारी झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (JCECE) बोर्ड, रांची को भी दी है।

पहला मामला: 2025 बैच की छात्रा

पहली छात्रा के अलग-अलग दस्तावेजों में विभिन्न श्रेणियों का उल्लेख है। नीट-यूजी 2025 के एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड में छात्रा SC श्रेणी में दिख रही हैं, जबकि JCECE बोर्ड के एलॉटमेंट लेटर में उन्हें ST श्रेणी की सीट दी गई। दाखिले के समय प्रस्तुत गिरिडीह के सीओ कार्यालय द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र में भी उनकी श्रेणी ST दर्शाई गई है। कॉलेज प्रशासन ने इसे संदिग्ध बताया और जांच की आवश्यकता जताई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरा मामला: 2023 बैच का छात्र

दूसरा मामला 2023 बैच के एक छात्र से जुड़ा है, जो गिरिडीह का निवासी है। उसके दस्तावेजों में भी गड़बड़ी पाई गई, जो पहली छात्रा के मामले से मिलती-जुलती है। फिलहाल कॉलेज प्रशासन ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close