‘….अब आया बाथरूम कांड’! पति को मारकर फर्श के नीचे दफनाया, 44 दिन तक उसी कब्र पर नहाती रही पत्नी, अब राजमिस्त्री ने खोले चौंकाने वाले राज

आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया और 44 दिन तक उसी पर नहाती रही। राजमिस्त्री के खुलासे और पुलिस जांच ने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया।

Crime News : नीला ड्रम कांड, धक्का कांड के बाद अब पत्नी का नया बाथरूम कांड सामने आया है। पत्नी ने पति को खीर में जहर देकर मार डाला और फिर घर के ही बाथरूम में उसे दफना दिया। बाथरूम में बनाये पति के कब्र पर वो 44 दिन तक नहाती रही। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है, जहां से एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

नीले ड्रम हत्याकांड के बाद अब ‘बाथरूम कांड’ चर्चा में है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के बाथरूम में दो फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद फर्श बनवाकर सबूत मिटा दिए और करीब 44 दिनों तक उसी बाथरूम में रोज नहाती रही, जबकि बाहर लोगों के सामने पति की गुमशुदगी का नाटक करती रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी का है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या और शव को बाथरूम में दफनाने की बात कबूल कर ली।

पति को नशीली गोलियां खिलाकर की हत्या

पुलिस जांच के मुताबिक, रूबी ने 17 मई की रात पहले पति को नशीली गोलियां खिलाईं। जब वह बेसुध हो गया तो उसकी हत्या कर दी। वारदात से पहले उसने अपनी दोनों बेटियों और सास को जेठ अनिल शर्मा के घर भेज दिया था, ताकि घर में कोई गवाह न रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या के बाद पूरी रात उसने बाथरूम में करीब दो फीट गहरा गड्ढा खोदा और पति के शव को उसमें दफना दिया। अगले दिन उसने बाथरूम का फर्श दोबारा बनवाकर पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की।

44 दिन तक उसी कब्र पर नहाती रही

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस बाथरूम के फर्श के नीचे पति का शव दफन था, उसी का इस्तेमाल रूबी रोज करती रही। वह सामान्य जिंदगी जीती रही और मोहल्ले के लोगों के सामने पति के लापता होने की कहानी सुनाकर आंसू भी बहाती रही।18 मई से सुरेंद्र के लापता होने की बात कही गई और 26 मई को गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। करीब डेढ़ महीने तक परिवार और पुलिस उसकी तलाश करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजमिस्त्री ने खोले बड़े राज

अब इस मामले में उस राजमिस्त्री रवि कुमार का बयान सामने आया है, जिसने हत्या के बाद बाथरूम का फर्श तैयार किया था।रवि कुमार ने बताया कि रूबी ने उसे फोन कर बाथरूम की मरम्मत के लिए बुलाया था। अगले दिन जब वह काम करने पहुंचा तो उसने देखा कि रूबी खुद बाथरूम में मलबा डाल रही थी। उसने महिला से कहा कि यह काम किसी मजदूर से करा लो, लेकिन उसने साफ इनकार करते हुए कहा कि वह खुद कर लेगी।

रवि के मुताबिक, रूबी ने उसे 500 रुपये दिए और निर्माण सामग्री मंगवाई। इसके बाद उसने पूरे बाथरूम में नया फर्श तैयार कर दिया। उस समय उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वह फर्श बना रहा है, उसके नीचे किसी व्यक्ति का शव दफन है।

रुद्राक्ष की माला और कड़े से हुई पहचान

समय बीतने के साथ परिवार को सुरेंद्र के गायब होने पर शक होने लगा। पूछताछ के दौरान रूबी टूट गई और उसने जेठ अनिल शर्मा को घर बुलाकर बताया कि शव बाथरूम में दफन है।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बाथरूम का फर्श तुड़वाकर खुदाई कराई। जमीन के नीचे से मानव कंकाल बरामद हुआ। हाथ में पहने कड़े और गले में रुद्राक्ष की माला के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में की।

‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘दृश्यम’ देखकर बनाई थी योजना!

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी महिला ने टीवी शो क्राइम पेट्रोल और फिल्म दृश्यम देखकर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है और मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।


SEO Keywords:

Meta Description:

URL Slug:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close