नर्स बन गयी लुटेरी दुल्हन : ये महिलाएं हर महीने करती है शादियां, फिर सुहागरात के पहले कर देती थी कांड, पढ़े पूरा मामला

दौसा। कहते हैं शादी तो एक ही बार होती है…किसी मामले में दो बार या फिर तीन बार, लेकिन कभी सुना है कि कोई दुल्हन हर महीने या फिर दो महीने में शादी करती हो और फिर सुहागरात के पहले ही कांड कर फरार हो जाती है। मामला राजस्थान के दौसा का है। जहां पुलिस ने महिलाओं के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जिस धंधा ही है शादी करना और फिर सुहागरात के पहले फिरंट हो जाना। इस मामले में गिरफ्तार लुटेरी दुल्हन नर्सिंग का कोर्स की हुई है।

दौसा की कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सोनिया उर्फ निशा दुल्हन बनती है तो वही अनीता उर्फ गीता और संगीता निशा जैसी लुटेरी दुल्हनों के लिये दलालिका काम करती है यह पहले ग्राहक फंसाती है फिर मोटी रकम लेकर शादी रचाती है और उसके कुछ दिन बाद ही शादी वाले घर से सोने चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो जाती है।
इन लुटेरी दुल्हन की प्लानिंग इतनी शानदार होती थी, कि नये नवेले दुल्हन को पता भी नहीं चलता था, कि वो किस गैंग का शिकार हो गया है। दरअसल ये लुटेरी दुल्हन शादी के 7 दिन बाद ही घर में रखे जेवर लेकर मायके चली जाती थी। फिर वहां से लौटती नहीं थी। जब दुल्हा या ससुराल वाले बुलाते तो वो धमकाती और ब्लैकमेलिंग करने लगती।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वो मोटी रकम की रिमांड करती और नहीं देने पर झूठे मुकदमें में फंसा देने की धमकी देती। इस मामले में एक दुल्हा ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई और पुलिस ने मामले का अनुसंधान कर तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए लुटेरी दुल्हन सोनिया उर्फ निशा सहित उसकी दो महिला दलाल साथियों को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया। निशा की दौसा निवासी युवक से यह कोई पहली शादी नहीं थी निशा पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं साथ ही निशा दो और शादियां कर लोगों को ठग चुकी है पुलिस की माने तो निशा ने नर्सिंग कर्मी का कोर्स किया हुआ है लेकिन उसने नर्सिंग कर्मी के काम को पेशा नहीं बनाकर फर्जी शादी रचा कर लोगों को लूटने का धंधा शुरू कर दिया

शिकायत में युवक ने बताया था कि हरियाणा की सोनिया उर्फ निशा से उसकी शादी हुई थी। निशा ने युवक से यह कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया कि पहले पग फेरे की रस्म अदा करने के लिए उसे एक बार पीहर जाना होगा। निशा हरियाणा चली गयी और फिर वापस नहीं लौटी जब उसे वापस आने के लिए कहा गया तो निशा ने आने से इनकार कर दिया और नगदी की डिमांड शुरू कर दी नहीं देने पर झूठा मुकदमा लगाने की भी धमकियां दी गई उसके बाद घर में रखे जेवर देखे तो उनके होश उड़ गए घर से जेवर भी गायब थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close