नर्स की मौत: नामकुम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घटी घटना…

रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में रामपुर बाजार के समीप एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। बाजार में समीप हुए सड़क हादसे में महिला नर्स की मृत्यु हो गई।
मृतका की पहचान करुणा देवी के रूप में हुई है। मृतका खूंटी में कार्यरत थी। मृतक करुणा देवी भुईयाडीह बुंडू की रहने वाली थी। सोनाहातु अपने रिश्तेदार के घर से लौटने के क्रम में यह घटना घटी। सुबह-सुबह उनके रिश्तेदार कृष्णा महतो मृतका को स्कूटी से नामकुम सदाबहार चौक के पास
पहुंचाने जाने के क्रम में ये घटना हुई।
ये खबर भी पढ़ें…
मृतका करुणा देवी बंदगांव खूंटी में कार्यरत थी और स्कूटी से नामकुम की ओर आ रही थी, उसी क्रम में पीछे से एक कंटेनर के चपेट में आने से यह हादसा हुआ। मृतका की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि स्कूटी चालक कृष्णा महतो को हल्की चोटें लगी है। सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने ले आई।
ये खबर भी पढ़ें…











