झारखंड : रांची में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार

Nursing student commits suicide in Ranchi, holds herself responsible in suicide note

रांची में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 21 वर्षीय अनिशा श्वेता के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.

छात्रा गुमला जिला के डुमरी थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें मृतका ने सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिलन चौक में लॉज में रहती थी छात्रा
गौरतलब है कि छात्रा रांची के मिलन चौक स्थित महतो होटल लॉज में रहती थी. छात्रा ने सोमवार देर रात अपने लॉज के कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली.

उसकी दोस्तों ने बताया कि अनिशा पिछले कुछ वक्त से अवसाद से जूझ रही थी. वह कमरे में अकेले ही रहती थी. पिता केरल में काम करते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने जानकारी दी है कि छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

मृतका किस वजह से अवसाद में थी
अभी तक पता नहीं चल पाया है कि मृतका किस वजह से अवसाद में थी. क्या वह कहीं से डिप्रेशन का इलाज करा रही थी या दवाइयां ले रही थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पारिवारिक कारणों से हुआ अथवा मामला प्रेम-प्रसंग का है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं छात्रा पढ़ाई को लेकर तो दबाव में नहीं थी. पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए मृतका के परिजनों और सहपाठियों से बातचीत कर रही है.

Related Articles

close