Odisa Train Accident: हादसे के 51 घंटे बाद शुरू हुई रेल सेवा, अश्विनी वैष्णव ने हाथ जोड़कर किया विदा, देखें Video

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना प्रभावित खंड से भीषण दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार को रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस मालगाड़ी को रवाना किया और इस दौरान कई मीडियाकर्मी तथा रेलवे अधिकारी भी वहां मौजूद रहे. मालगाड़ी विशाखपटनम बंदरगाह से राउरकेला इस्पात संयंत्र जा रही है और उसी पटरी पर चली जहां शुक्रवार को ट्रेन दुर्घटना हुई थी.
यहां देखे विडियो…
अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘क्षतिग्रस्त डाउन लाइन पूरी तरह ठीक हो गई है. खंड से पहली ट्रेन रवाना हुई. ‘ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले हाथ हिलाकर अभिवादन किया. उसके बाद हाथ जोड़कर ट्रेन को सकुशल विदा किया।
ये खबर भी पढ़ें…










