शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी, किन्हीं की हुई प्रतिनियुक्ति तो किन्हीं को मिला अतिरिक्त प्रभार

रांची : शिक्षा सेवा के अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव कुमुद सहाय ने 22 अगस्त को जारी कर दिया. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

सिमडेगा के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज को अगले आदेश तक उनके कार्यों के अतिरिक्त झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची में प्रतिनियोजित किया गया है. वे समग्र शिक्षा का काम राज्य स्तर पर देखेंगे. पूर्वी सिंहभूम के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार पांडेय को उनके कार्यों के अतिरिक्त झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, रांची में प्रतिनियोजित किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close