बीडीओ-सीओ सहित अधिकारी, जवान बाल-बाल बचे, चलती गाड़ी पर अचानक से गिरा बरगद का पेड़, दो घायल

कोडरमा। एक हादसे में बीडीओ-सीओ सहित चार लोग बाल-बाल बच गये। घटना कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड की बतायी जा रही है, जहां कुम्हार टोली में विशाल बरगद का पेड़ अचानक से बीडीओ की गाड़ी पर आ गिरा। घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, बीपीओ राकेश रंजन, होमगार्ड के जवान राजेंद्र यादव और ड्राइवर दिनेश कुमार बाल बच गया।

जानकारी के मुताबिक सभी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बूथों का पदाधिकारी के द्वारा भौतिक सत्यापन करते हुए जानकारी लेने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक बीडीओ, सीओ और बीपीओ प्रखंड के रौशनबागी स्थित बूथ संख्या 417 का जायजा लेकर लौट रहे थे। जब बीडीओ की गाड़ी रास्ते से गुजर रही थी, तो उसी दौरान पुराना बरगद का पेड़ अचानक से सरकारी वाहन पर गिर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में वाहन पर बैठे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व उनका सरकारी गार्ड एवं वाहन का चालक बाल बाल बच गए, जबकि चालक के बगल में बैठे बीपीओ राकेश रोशन एवं चालक दिनेश कुमार को मामूली चोट आयी है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर से वाहन सवार अधिकारियों समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना पर मरकच्चो पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close