6 जून 2025 का पंचांग: निर्जला एकादशी पर करें विशेष पूजा और उपाय, मिलेगा धन लाभ

Panchang of 6 June 2025: Do special puja and remedies on Nirjala Ekadashi, you will get financial benefits

हैदराबाद: आज 06 जून, 2025 शुक्रवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. इस तिथि के रक्षक भगवान विष्णु हैं. विवाह समारोह के साथ स्वनियंत्रण और उपवास के लिए यह तिथि अच्छी है. साथ ही धन प्रदायक गतिविधियों की ऊर्जा के साथ खुद को संलग्न करने के लिए भी यह तिथि अच्छी है. आज गायत्री जयंती और निर्जला एकादशी भी है.

6 जून का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास- ज्येष्ठ
  3. पक्ष -शुक्ल पक्ष एकादशी
  4. दिन -शुक्रवार
  5. तिथि -शुक्ल पक्ष एकादशी
  6. योग -व्यतिपात
  7. नक्षत्र -हस्त
  8. करण -वणिज
  9. चंद्र राशि -कन्या
  10. सूर्य राशि- वृषभ
  11. सूर्योदय – सुबह 05:53 बजे
  12. सूर्यास्त – शाम 07:22 बजे
  13. चंद्रोदय- दोपहर 03.01 बजे
  14. चंद्रास्त- देर रात 02.27 बजे (7 जून)
  15. राहुकाल- 10:56 से 12:38
  16. यमगंड -16:00 से 17:41

उद्योग शुरू करने के लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10:00 से लेकर 23:20 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके देवता सूर्य और नक्षत्र स्वामी चंद्रमा हैं. खेल संबंधी काम के लिए, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों से मिलने आदि काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:56 से 12:38 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close