अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा पर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने सहित कौशल विकास बढ़ाने पर दिया गया जोर

खूंटी : आज जन शिक्षण संस्थान विकास भारती, खूँटी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत महिला दिवस राजस्थान भवन खूँटी में मनाया गया। लगभग 200 की संख्या में जिला के विभिन्न प्रखण्डों से महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत जे.एस.एस., खूँटी के प्रभारी निदेशक श्री राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की आज जरूरत है देश की हर महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की, उसे भी हक है अपने फैसले लेने का, खुले आसमान में पंख फैलाकर उड़ने का, महिलाओं के इसी हौसले को बुलन्द करने की कोशिश है महिला दिवस। डॉ रंजना चौधरी जी और निखिलेश मैती जी ने विस्तृत रूप से महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों एवं इनसे निपटने के लिए संभावित उपायों पर चर्चा के साथ ही कौशल एवं स्वरोजगार की उपयोगिता के बारे में बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में अड़की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता नाग, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी बाख्ला, आई.आई.एम. अहमदाबाद की केन्द्र सरकार से नियुक्त रिसर्च स्कॉलर सुश्री संजना पात्रो, विकास भारती बिसुनपुर की उपाध्यक्ष डॉ रंजना चौधरी और जे.एस.एस. रांची के निदेशक श्री निखिलेश मैती जी उपस्थित रहे।
समारोह में मोदी जी के मन की बात फेम मीरा देवी, पहली अनुसुचित जनजाति कन्या जिन्होने मिस नेक्सस इंडिया यूनिवर्स में फर्स्ट रनरअप और खोखो खिलाड़ी अभिजल कन्डुलना, डेगन बोट प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय खिलाड़ी सुश्री प्रीती होरो को मोमेन्टो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। और टेनिंग लेकर अपना व्यवसाय शुरू करने वाली सुश्री अलबिसिया पुर्ती को मेडल और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिजल कन्डुलना ने सम्बोधन में अपने संघर्ष की गाथा सुनाकर जन समूह को भावविभोर कर दिया और महिलाओं के बीच उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम का समापन प्रोग्राम पदाधिकारी श्री सुब्रत सेन प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन देकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जे.एस.एस. की प्रभा कुमारी, कुमार शशि प्रकाश, संजय कुमार, अंकित कुमार और तारनी सेन महतो का विशेष योगदान रहा।









