राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, देखें वीडियो

धनबाद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उपयुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंट को देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त ने बॉडी बिल्डिंग (इंटरनेशनल) के लिए माधवी बिलोचन, थांग ता के लिए एसएसएलएनटी विद्यालय टेलीफोन एक्सचेंज रोड की समृद्धि कुमारी व डॉक्टर जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ लर्निंग की पूनम कुमारी, डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआइ की खुशी कुमारी तथा इंडियन पब्लिक स्कूल पथराकुल्ही की सिमरन कुमारी को आर्चरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पूर्व उपायुक्त ने जिनका नाम मतदान सूची में नहीं है वैसे लोगों को मतदान सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ से संपर्क कर या वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ दिलाई।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close