OPS UPDATE: झारखंड में अब इन कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS का लाभ, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, SOP होगी गठित

रांची। पुरानी पेंशन बहाली से जुड़ी एक बड़ी खबर है। बिजली कंपनियों के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन लागू कर दिया गया है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम और इनकी अनुषंगी कंपनियों जेबीवीएनएल, जेयूएसएनएल और जेयूयूएनएल में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो गई है।

इस बाबत अधिसूचना राज्य सरकार ने जारी कर दी है। यह आदेश राज्य सरकार की ओर से 5 सितंबर को जारी आदेश की तिथि से प्रभावी होगी। ऊर्जा विकास निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 1 दिसंबर 2004 या उसके बाद नियुक्त कर्मी पुरानी पेंशन के दायरे में आएंगे । योजना के लिए एक SOP जारी की गई है। SOP के लिए कमेटी गठित की जाएगी, कमेटी गठन के लिए ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी अधिकृत किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने के फैसले का झारखंड पावर वर्क्स यूनियन ने स्वागत किया है। हेमंत सरकार की तारीफ करते हुए यूनियन ने कहा है कि सरकार एवं प्रबंधन ने तमाम विद्युत कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा दी है। आपको बता दें कि झारखंड में लंबे समय से पुरानी व्यवस्था पेंशन योजना लागू करने की मांग चल रही थी। हेमंत सोरेन ने चुनाव वादा भी किया था कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी तो कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। इसी आलोक में पिछले साल हेमंत कैबिनेट ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close