Zomato पर खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, अब देना होगा इतना चार्ज

नई दिल्ली : Zomato एक फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म है, अब इस पर फूड ऑर्डर करना महंगा पड़ेगा. दरअसल, Zomato पर फीस वसूलने की शुरुआत हो गई है. हालांकि अभी इसकी टेस्टिंग शुरू की है और कुछ यूजर्स के लिए यह काम कर रहा है. इससे पहले अप्रैल महीने में Zomato के सबसे बड़े राइवल Swiggy ने भी चार्ज लेना शुरू किया था.

Zomato हर एक ऑर्डर पर 2 रुपये का चार्ज वसूल करेगी. हालांकि ऑर्डर की वैल्यू से उसपर कोई असर नहीं पड़ेगा. इतना ही नहीं Zomato Gold प्रोग्राम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी यह चार्ज देना पड़ सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी टेस्टिंग फेज में

Zomato का 2 रुपये प्लेटफॉर्म फी अभी एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है. यह एक्सपेरिमेंट आने वाले समय में सभी यूजर्स के पास देखने को मिल सकता है. कंपनी का यह कदम सफल होता है तो इससे कंपनी को इससे काफी प्रॉफिट कमाने में मदद मिलेगी. Zomato कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने भी कहा है कि अभी यह एक्सपेरिमेंटल फेज में है. इसे आगू लागू किया जाएगा या नहीं, अभी उसके बारे में साफ नहीं किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close