सिमडेगा में दर्दनाक हादसा…बर्थडे पार्टी से लौटते समय बाइक और ट्रक की टक्कर, 3 युवकों की मौत

Jharkhand: Tragic accident in Simdega... Bike and truck collide while returning from a birthday party, 3 youths die

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में सोमवार को देर शाम सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। कोलेबिरा-गुमला पथ एनएच-143 पर ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के समय तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ पंचायत अंतर्गत कोंबाकेरा निवासी सूरज बागवार, अमृत बघवार और कोलेबिरा पहाड़ टोल निवासी मानु टेटे गुमला जिले के तपकरा डैम में बर्थडे मनाने गए थे। बर्थडे पार्टी से लौटते समय कोलेबिरा-गुमला नेशनल हाईवे पर इनकी बाइक सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर ही दो की मौत, तीसरे की रांची ले जाते समय हुई मौत

भयानक टक्कर के बाद सूरज बागवार और अमृत बघवार ट्रक के नीचे फंस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। तीसरे युवक मानु टेटे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रिम्स रेफर किया गया। लेकिन, रांची ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को किया बरामद, आगे की जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक के नीचे फंसे शवों को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर थाने लाया गया। देर शाम होने के कारण तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NH-143 पर बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का विषय

एनएच-143 पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। विशेषज्ञों की मांग है कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close