झारखंड : धनबाद में नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

An 8-year-old girl died tragically after drowning in a river in Dhanbad, family members inconsolable

Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। पत्रकुल्ली निवासी मंटू कुमार की 8 वर्षीय बेटी की कतरी नदी में डूबने से मौत हो गई। मासूम निशा ज्ञान शिशु मंदिर स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

सुबह 7 बजे घर से निकली थी बच्ची

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे निशा खेलते हुए घर से बाहर निकली और सूर्य मंदिर के समीप बहने वाली कतरी नदी के किनारे पहुंच गई। बताया जा रहा है कि वह संतुलन खो बैठी और अचानक नदी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची के साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने भागकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इलाके में शोक की लहर

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। मृतका के पिता मंटू कुमार क्षेत्र में गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी मासूम बेटी की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नदी किनारे उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, जैसे कि रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और नियमित निगरानी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close