दर्दनाक: आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत, आग इतनी भयानक कि किसी को बचने का मौका तक नहीं

किशनगंज: जिले के पोठिया प्रखंड के चनामना मिल्लिक बस्ती गांव में शनिवार की देर रात घर में आग लगने से मां के साथ दो बेटियां गंभीर रूप से झुलस गयीं। रविवार को इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गयी । मृतकों में मो. सलाउद्दीन की अंजुरा खातून (32) और दो बेटियां रिया बेगम (3) फलक नाज (5) शामिल हैं। अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से चनामना मिल्लिक बस्ती गांव में कोहराम मच गया।

बताया गया कि शनिवार की रात 12 बजे चनामना मिल्लिक बस्ती गांव में सलाउद्दीन के घर से लोगों ने आग की उठती चिंगारी को देखा। आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गये। सलाउद्दीन के घर की दीवार पक्का का जबकि छत एसबेस्टस का है। जिस कमरे में मां और दो बेटियां सोई हुई थी उसमें चदरा का दरवाजा है। अंदर से दरवाजा लगा था। दरवाजा बंद रहने के कारण ग्रामीणों से घर का दरवाजा नहीं खुल पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close